By: Priyanka Joshi
टेम्बा बावुमा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में नहीं खेल रहे हैं। क्रिकेट साउथ अफ्रीका के अनुसार वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण उन्हें आराम दिया गया है। पहले वनडे में उन्होंने 65 रन बनाए थे। उनकी जगह एडेन मार्करम टीम की कप्तानी कर रहे हैं। साउथ अफ्रीका ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। बता दें कि बावुमा तीसरे वनडे में वापसी करेंगे।








