By: Sanjeev Kumar
Bihar Politics जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राजीव रंजन सिंह मुंगेर लोकसभा सीट से नामांकन के लिए निकल चुके हैं। ललन सिंह के नामांकन में बिहार सरकार के कई मंत्रियों के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा मौजूद हैं। ललन सिंह थोड़ी देर में समाहरणालय में नामांकन करेंगे। ललन सिंह के खिलाफ इस बार मैदान में अशोक महतो की पत्नी खड़ी हैं।